रूसी कूटनयिक ने परमाणु समझौते के संबंध में जतायी चिंता, कहा...
https://parstoday.ir/hi/news/world-i79819-रूसी_कूटनयिक_ने_परमाणु_समझौते_के_संबंध_में_जतायी_चिंता_कहा...
रूस ने परमाणु समझौते जेसीपीओए के जल्द ही पूरी तरह ख़त्म होने की आशंका जतायी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep २८, २०१९ १७:३५ Asia/Kolkata
  • रूसी कूटनयिक ने परमाणु समझौते के संबंध में जतायी चिंता, कहा...

रूस ने परमाणु समझौते जेसीपीओए के जल्द ही पूरी तरह ख़त्म होने की आशंका जतायी है।

वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिख़ाईल उल्यानोफ़ ने मौजूदा गतिरोध को ख़त्म करने के लिए हल निकालने  पर बल देते हुए, इस समझौते के निकट भविष्य में ख़त्म होने की आशंका जतायी है।

उन्होंने शुक्रवार को वियना में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए की 63वीं महासभा के नतीजे पर मॉस्को-वियना वीडियो कॉन्फ़्रेंस में कहाः "गतिरोध को दूर करने का रास्ता निकालना ज़रूरी है क्योंकि निकट भविष्य में इस समझौते के पूरी तरह निष्कृय होने की प्रबल संभावना है।"

मिख़ाईल उल्यानोफ़ ने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि ईरान नवंबर में परमाणु समझौते जेसीपीओए के तहत अपनी प्रतिबद्धता को कम करने की दिशा में चौथा क़दम उठाए। (MAQ/N)