रोयटर्ज़ः अमरीका हज़ारों सैनिक सऊदी अरब भेज रहा है!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80221-रोयटर्ज़ः_अमरीका_हज़ारों_सैनिक_सऊदी_अरब_भेज_रहा_है!
ब्रिटिश न्यूज़ एजेंसी रोयटर्ज़ ने शुक्रवार को जानकार सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब की आरामको तेल कंपनी के प्रतिष्ठानों पर होने वाले बड़े ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद अमरीका कई हज़ार सैनिक सऊदी अरब भेजने का इरादा रखता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ११, २०१९ २०:२८ Asia/Kolkata
  • रोयटर्ज़ः अमरीका हज़ारों सैनिक सऊदी अरब भेज रहा है!

ब्रिटिश न्यूज़ एजेंसी रोयटर्ज़ ने शुक्रवार को जानकार सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब की आरामको तेल कंपनी के प्रतिष्ठानों पर होने वाले बड़े ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद अमरीका कई हज़ार सैनिक सऊदी अरब भेजने का इरादा रखता है।

पेंटागोन ने रोयटर्ज़ के पत्रकार द्वारा टिप्पणी मांगे जाने पर औपचारिक रूप से बयान देने से इंकार किया लेकिन कुछ जानकार सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सैनिकों को सऊदी अरब भेजने का फ़ैसला हो चुका है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब की आरामको तेल कंपनी पर होने वाले बड़े हमले ने सऊदी अरब की अर्थ व्यवस्था और पूरे तेल सेक्टर में हलचल मचा दी। सऊदी अरब का तेल उत्पादन आधा हो गया।

रिपोर्टों से पता चलता है कि हमले के बाद से अब तक सऊदी अरब को कम से कम दो अरब डालर का नुक़सान हो चुका है।