विदेशी सैनिकों की उपस्थिति तक युद्ध जारी रहेगाः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80309-विदेशी_सैनिकों_की_उपस्थिति_तक_युद्ध_जारी_रहेगाः_तालेबान
तालेबान ने घोषणा की है कि जबतक अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिक मौजूद हैं उस समय तक उनके विरुद्ध युद्ध जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०१९ १४:२८ Asia/Kolkata
  • विदेशी सैनिकों की उपस्थिति तक युद्ध जारी रहेगाः तालेबान

तालेबान ने घोषणा की है कि जबतक अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिक मौजूद हैं उस समय तक उनके विरुद्ध युद्ध जारी रहेगा।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार तालेबान ने अपनी वेबसाइट पर एलान किया है कि अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति, देश की एकता और अखण्डता के लिए गंभीर ख़तरा है।  तालेबान का मानना है कि विदेशी सैनिकों के विरुद्ध संघर्ष उनका दायित्व है।  तालेबान के अनुसार इसी दायित्व के अन्तर्गत जबतक अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिक मौजूद हैं उस समय तक उनके विरुद्ध युद्ध जारी रहेगा।  अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के बारे में इस देश के राष्ट्रपति के प्रवक्ता के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तालेबान का कहना है कि वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ती ग़रीबी, अशिक्षा, रक्तपात और हिंसा की ज़िम्मेदार, विदेशी विशेषकर सैनिकों की उपस्थिति है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सदीक़ सदीक़ी ने कहा था कि उनके देश को अभी विदेशी सैनिकों की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि जबतक अफ़ग़ानिस्तान में अशांति पाई जाती है उस समय तक देश में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति बहुत ज़रूरी है।  तालेबान का नया बयान, सदीक़ी के बयान की प्रतिक्रिया में आया है।