अमरीका ने तुर्की को दी अधिक प्रतिबंध लगाने की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80400-अमरीका_ने_तुर्की_को_दी_अधिक_प्रतिबंध_लगाने_की_धमकी
अमरीका ने तुर्की के विरुद्ध अधिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १७, २०१९ १२:२२ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने तुर्की को दी अधिक प्रतिबंध लगाने की धमकी

अमरीका ने तुर्की के विरुद्ध अधिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार अमरीकी वित्तमंत्री स्टीवेन मनचिन ने तुर्की की ओर से उत्तरी सीरिया पर किये गए हमले की ओर संकेत करते हुए कहा कि अगर वे युद्ध विराम नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।  अमरीकी वित्तमंत्री ने यह बात गुरूवार की सुबह कही है।  इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 15 अक्तूबर को तुर्की के ऊर्जा तथा रक्षा मंत्रालयों और तुर्की सरकार के तीन बड़े अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

उल्लेखनीय है कि अमरीका की ओर से तुर्की के विरुद्ध अधिक प्रतिबंध लगाने का मुद्दा इस स्थिति में सामने आ रहा है कि जब ट्रम्प की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने उत्तरी सीरिया में कुर्दों के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही आरंभ की है।