सियोल में अमरीकी दूतावास पर छात्रों का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80449-सियोल_में_अमरीकी_दूतावास_पर_छात्रों_का_हमला
अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के विरोध में दक्षिणी कोरिया के सैकड़ों छात्रों ने अमरीकी दूतावास पर हमला कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०१९ ०६:१७ Asia/Kolkata
  • सियोल में अमरीकी दूतावास पर छात्रों का हमला

अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के विरोध में दक्षिणी कोरिया के सैकड़ों छात्रों ने अमरीकी दूतावास पर हमला कर दिया।

दक्षिणी कोरिया के यह छात्र जहां पर कोरिया प्रायःद्वीप के बारे में अमरीकी नीतियों से नाराज़ थे वहीं पर वे अपने देश में अमरकी सैनिकों की उपस्थिति का भी विरोध कर रहे थे।  दक्षिणी कोरिया के इन छात्रों ने सियोल में अमरीकी राजदूत हैरी हेरिस के निवास स्थल में भी घुसेन का प्रयास किया।  इन प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि अमरीका, दक्षिणी कोरिया के आंतिरक मामलों में हस्तक्षेप करने से दूर रहे और दूसरे उनके देश से अपने सारे सैनिकों को वापस  ले जाए।  ज्ञात रहे कि दक्षिणी कोरिया में अमरीका के 28500 सैनिक मौजूद हैं।  दक्षिणी कोरिया ने अमरीकी सैनिकों पर सन 2019 में लगभग 890 मिलयन डाॅलर ख़र्च किये हैं।

बताया जा रहा है कि दक्षिणी कोरिया की पुलिस ने 19 प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ़्तार किया है।