रूस में बांध टूटा, 15 की मौत 13 लापता
Oct १९, २०१९ १४:५६ Asia/Kolkata
रूस में एक बांध टूटने से 15 लोगों की मौत हो गयी और 13 लोग लापता हो गए हैं।
रूस के साइबेरिया इलाक़े के क्रासनोयार्स्क प्रांत के कोरागीनो क्षेत्र के शतीनकिनो गांव में शनिवार 2 बजे तड़के यह घटना घटी। यह बांध पुराना होने की वजह से टूट गया।
रिपोर्ट के मुताबिक़, बांध टूटने की वजह से सोना की खान में जिस जगह से सोना निकाला जा रहा था, पानी भर गया और खनिकों के लिए बनाए गए शेल्टर पानी में डूब गये।
रिपोर्ट के समय घटना स्थल पर राहत काम जारी था। (MAQ/N)
टैग्स