रूस में बांध टूटा, 15 की मौत 13 लापता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80462-रूस_में_बांध_टूटा_15_की_मौत_13_लापता
रूस में एक बांध टूटने से 15 लोगों की मौत हो गयी और 13 लोग लापता हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०१९ १४:५६ Asia/Kolkata
  • रूस में बांध टूटा, 15 की मौत 13 लापता

रूस में एक बांध टूटने से 15 लोगों की मौत हो गयी और 13 लोग लापता हो गए हैं।

रूस के साइबेरिया इलाक़े के क्रासनोयार्स्क प्रांत के कोरागीनो क्षेत्र के शतीनकिनो गांव में शनिवार 2 बजे तड़के यह घटना घटी। यह बांध पुराना होने की वजह से टूट गया।

रिपोर्ट के मुताबिक़, बांध टूटने की वजह से सोना की खान में जिस जगह से सोना निकाला जा रहा था, पानी भर गया और खनिकों के लिए बनाए गए शेल्टर पानी में डूब गये।

रिपोर्ट के समय घटना स्थल पर राहत काम जारी था।  (MAQ/N)