अमरीकी प्रतिबंधों के सामने झुकने वाले नहीं हैंः उत्तरी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80550-अमरीकी_प्रतिबंधों_के_सामने_झुकने_वाले_नहीं_हैंः_उत्तरी_कोरिया
उत्तरी कोरिया ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी स्थिति में अमरीकी प्रतिबंधों के सामने नतमस्तक नहीं होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१९ ०७:३५ Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिबंधों के सामने झुकने वाले नहीं हैंः उत्तरी कोरिया

उत्तरी कोरिया ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी स्थिति में अमरीकी प्रतिबंधों के सामने नतमस्तक नहीं होगा।

उत्तरी कोरिया की सत्ताधारी पार्टी के समाचारपत्र "रूदूंग" के मंगलवार के संस्करण में बताया गया है कि अमरीकी प्रतिबंध वास्तव में एक हथकण्डा हैं।  रूदूंग के अनुसार इन प्रतिबंधों को सामान्यतः उन देशों के विरुद्ध प्रयोग किया जाता है जो वाशिग्टन की हां में हां नहीं मिलाते हैं।  इस पत्र में कहा गया है कि उत्तरी कोरिया, अमरीकी प्रतिबंधों के सामने नहीं झुकेगा।  उत्तरी कोरिया के सरकारी समाचारपत्र में विगत में इराक़ तथा लीबिया की संप्रभुता के उल्लंघन की ओर संकेत करते हुए कहा गया है कि हालांकि इन देशों ने अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सहयोग किया किंतु इसके बावजूद उनके विरुद्ध हमले किये गए।

ज्ञात रहे कि स्वीडन के स्टाकहोम में अमरीका तथा उत्तरी कोरिया के विशेषज्ञों के स्तर की वार्ता की विफलता के बाद पियुंगयांग ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका ने अपना पुराना रवैया नहीं बदला तो फिर उत्तरी कोरिया दूसरा रास्ता अपनाएगा।  पिछले सप्ताहों के दौरान संचार माध्यमों में उत्तरी कोरिया की ओर से इंटरकांटिनेंटल मिसइल के परीक्षण की तैयारी की ख़बरे प्रकाशित हो रही हैं।