लंदन में 39 लोगों के शव मिलने से हड़कंप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80592-लंदन_में_39_लोगों_के_शव_मिलने_से_हड़कंप
ब्रिटेन की पुलिस ने लंदन के पूर्वी क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्रियल स्टेट से 39 लोगों के शव बरामद करने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Oct २३, २०१९ १३:०२ Asia/Kolkata
  • लंदन में 39 लोगों के शव मिलने से हड़कंप

ब्रिटेन की पुलिस ने लंदन के पूर्वी क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्रियल स्टेट से 39 लोगों के शव बरामद करने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

रायटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश पुलिस का कहना है कि एक ट्रक बुलग़ारिया से रवाना हुआ और वेल्ज़ के क्षेत्र होलीहेड के ज़रिए ब्रिटेन में प्रविष्ट हुआ।

ब्रिटिश पुलिस का कहना है कि उन्होंने उत्तरी आयरलैंड से संबंध रखने वाले 25 वर्षीय ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी एंड्र्यू मारिनर ने कहा कि हम मृतकों की पहचान कर रहे हैं किन्तु यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि हमने घटना के संबंध में लारी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया जो जांच पूरी होने तक पुलिस की हिरासत में रहेगा।

लंदन में एमरजेंसी सेवा ने कहा है कि लंदन के मध्य से 20 मील की दूरी पर टेम्ज़ नदी के निकट स्थित वाटर ग्लैड इंडस्ट्रियल पार्क में मौजूद कंटेनर से लाशें बरामद हुई हैं। (AK)