सरकारें जन भावनाओं का सम्मान करेंः गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा है कि सरकारों को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
एंटोनियो गुटेरेस ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध हिंसा के प्रयोग से बचने की बात कहते हुए सरकारों से मांग की है कि वे जनता की वास्तविक समस्याओं की ओर ध्यान केन्द्रित करें। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने शुक्रवार को संवादाताओं से बात करते हुए कहा कि इस समय हम संसार के विभिन्न क्षेत्रों में जन प्रदर्शनों के साक्षी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की कुछ मांगे राजनीति से संबन्धित हो सकती हैं जबकि कुछ अन्य मांगें मूल्यों में वृद्धि, भ्रष्टाचार और अलग-अलग प्रकार के भेदभाव से संबन्धित हैं। राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा कि जनता की इन मांगों में कुछ बातें कामन या संयुक्त हैं जिनकी ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। गुटेरेस ने कहा कि जनता और प्रशासनों या सरकारों के बीच विश्वास कम हुआ है जो चिंता का विषय है।
उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ सप्ताहों के दौरान संसार के कुछ देशों में व्यापक स्तर पर जन प्रदर्शन हुए हैं जैस इराक़, लेबनान, मिस्र, अलजीरिया तथा कुछ अफ़्रीकी देश।