अफ़ग़ानिस्तान, जारी वर्ष नागरिकों की मौतों में तीन गुना वृद्धि
युद्धग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान में पिछले वर्ष के मुक़ाबले में जारी तीन महीनों में नागरिकों के मौत में तीन गुना की वृद्धि का पता चला है।
आफ़िस आफ़ दा स्पेश्ल इन्सपेक्टर जनरल फ़ार अफ़ग़ानिस्तान री कन्सट्रेक्शन की ओर से तैयार की गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ़ग़ान तालेबान के हमलों के परिणाम में अधिकतर लोग मारे गये किन्तु इन मौतों के ज़िम्मेदार अमरीकी समर्थित अफ़गान सेनाएं भी हैं।
रिपोर्ट में कहा गया कि अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र संघ का सहायता मिशन पहली जनवरी से 30 सितम्बर तक होने वाली समस्त नागरिक मौतों में वृद्धि का आरोप सरकार विरोधी तत्वों पर लगाता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तालेबान सहित समस्त सरकार विरोधी लड़ाके इस अवधि के दौरान 5 हज़ार 117 नागरिकों की मौत के ज़िम्मेदार हैं जो कि कुल संख्या का 62 प्रतिशत है।
उक्त रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि गुटों के मुक़ाबले में तालेबान के हमलों के परिणाम में मृतकों की संख्या में काफ़ी वृद्धि हुई है। अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सहायता मिशन के अनुसार जारी वर्ष 2019 के आरंभिक 9 महीने के दौरान तालेबान के हमलों में 3 हज़ार 286 नागरिक हताहत हुए जो कुल संख्या का 46 प्रतिशत है।
रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने के आरंभिक 9 महीने के मुक़ाबले में जारी वर्ष मौतों में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल इस अवधि का पिछले वर्ष से मुक़ाबला किया जाए तो तालेबान के हमलों के परिणाम में 3 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। (AK)