अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने की काबुल धमाके की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81287-अफ़ग़ानिस्तान_के_राष्ट्रपति_ने_की_काबुल_धमाके_की_निंदा
अशरफ़ ग़नी ने काबुल के आतंकी हमले को मानवता विरोधी बताते हुए इसकी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १३, २०१९ १३:३५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने की काबुल धमाके की निंदा

अशरफ़ ग़नी ने काबुल के आतंकी हमले को मानवता विरोधी बताते हुए इसकी निंदा की है।

काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी करके बताया है कि राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी और चीफ आफ एक्ज़िक्यूटिव अब्दुल्लाह-अब्दुल्लाह ने काबुल हमने की निंदा करते हुए कहा है कि इस प्रकार के आतंकी हमले, शांति की स्थापना के लिए अफ़ग़ानी जनता के संकल्प को डिगा नहीं सकते।  उन्होंने कहा कि आतंकवादी गुट, निर्दोषों का ख़ून बहाकर अमानवीय कृत्य अंजाम दे रहे हैं।

ज्ञात रहे कि बुधवार की सुबह अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक विदेशी सुरक्षा कंपनी की गाड़ी से विस्फोटक पदार्थों से भरा हुआ वाहन आकर टकरा गया जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 7 लोग मारे गए और 10 से अधिक घायल हो गए।