गोटबाया राजपक्षे ने की श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81407-गोटबाया_राजपक्षे_ने_की_श्रीलंका_के_राष्ट्रपति_चुनाव_जीतने_की_घोषणा
श्रीलंका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में गोटबाया राजपक्षे ने अपनी जीत का एलान कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०१९ १०:१२ Asia/Kolkata
  • गोटबाया राजपक्षे ने की श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की घोषणा

श्रीलंका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में गोटबाया राजपक्षे ने अपनी जीत का एलान कर दिया है।

श्रीलंका के पूर्व रक्षा सचिव गोटबाया राजपक्षे ने इस देश के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है।श्रीलंका की सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार सजीत प्रेमदास ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है और अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व रक्षा सचिव गोटबाया राजपक्षे को बधाई दी है।  प्रेमदास के बयान से पूर्व गोटबाया राजपक्षे के प्रवक्ता ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले दावा किया कि 70 वर्षीय सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल ने शनिवार को हुए चुनाव में जीत दर्ज की है।

16 नवंबर को राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डाले गए थे।  श्रीलंका में राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।  श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान से कुछ घंटे पहले उत्तर पश्चिम श्रीलंका में अल्पसंख्यक मुस्लिम मतदाताओं को ले जा रही बसों के एक काफिले पर कुछ बंदूकधारियों ने हमला किया था।

श्रीलंका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में इस बार 35 उम्मीदवारों ने भाग लिया।