हांगकांग में स्थानीय चुनाव में लोकतंत्र समर्थक धड़े को बढ़त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81607-हांगकांग_में_स्थानीय_चुनाव_में_लोकतंत्र_समर्थक_धड़े_को_बढ़त
हांगकांग में संपन्न हुए ज़िला परिषदों के चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के आंशिक परिणामों के अनुसार लोकतंत्र समर्थक धड़ा भारी जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २५, २०१९ ०६:३३ Asia/Kolkata
  • हांगकांग में स्थानीय चुनाव में लोकतंत्र समर्थक धड़े को बढ़त

हांगकांग में संपन्न हुए ज़िला परिषदों के चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के आंशिक परिणामों के अनुसार लोकतंत्र समर्थक धड़ा भारी जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

हांगकांग में जिला परिषद के लिए हुए चुनाव में रिकार्ड मतदान हुआ है। 24 नवंबर को होने वाले चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ।

संचार माध्यमों के अनुसार जबसे हांगकांग को चीन को सौंपा गया तब से अबतक जिला परिषद चुनाव के इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।  2015 में हुए चुनाव में 47 फीसदी वोटिंग हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शनों के बावजूद चुनाव के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

हांगकांग में 18 जिला परिषदों में 452 सीटों के लिए चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी थीं।  हांगकांग के मुख्य सचिव मैथ्यू चेउंग ने कहा कि यह मतदान वास्तविक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।  हांगकांग के सामुदायिक स्तर के चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के आंशिक परिणामों के अनुसार लोकतंत्र समर्थक धड़ा भारी जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

लोकतंत्र समर्थक यदि जीत जाते हैं तो यह बीजिंग समर्थक सरकार के लिए स्पष्ट संकेत होगा कि हांगकांग में चल रहे प्रदर्शनों का समर्थन आम लोग भी कर रहे हैं। 18 जिला परिषदों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था। आंशिक परिणामों के अनुसार लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवार बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।  बताया जा रहा है कि चुनाव में हुए भारी मतदान चीन के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।  लोकतंत्र समर्थक यदि जीत जाते हैं तो यह बीजिंग समर्थक सरकार के लिए स्पष्ट संकेत होगा कि हांगकांग में चल रहे प्रदर्शनों का समर्थन आम लोग भी कर रहे हैं।  हांग कांग में 40 लाख से अधिक मतदाता हैं । महीनों चले विरोध प्रदर्शनों के बीच अप्रत्याशित संख्या में मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।   ज्ञात रहे कि 1999 में चुनावों के शुरू होने के बाद 2015 में पड़े मतों की संख्या भी अपने आप में एक रिकार्ड थी।

उल्लेखनीय है कि हांगकांग सन 1842 से 1997 तक ब्रिटेन का उपनिवेश था किंतु 1997 में यह चीन के अधिकार में चला गया।