चुनाव परिणाम चाहे जो कुछ हांगकांग हमारा हैः चीन
चीन का कहना है कि हांगकांग के चुनाव परिणाम चाहे कुछ भी हो लेकिन यह चीन के नियंत्रण वाला क्षेत्र है और किसी भी देश को इसके आंतिरक मामले में हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने यह बात सोमवार को हांगकांग के चुनाव के संदर्भ में कही है। उन्होंने कहा कि हांगकांग, चीन का अभिन्न भाग है और इसको अलग करने का हर प्रयास विफल रहेगा। उनका कहना था कि हांगकांग में किसी को भी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ज्ञात रहे कि हांगकांग के स्थानीय संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि वहां पर जिला परिषद के लिए हुए चुनाव में रिकार्ड मतदान हुआ है। 24 नवंबर को होने वाले चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ। इन चुनाव में 201 सीटें चीन के विरोधियों को मिली हैं जबकि चीन के समर्थकों को मात्र 28 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।
उल्लेखनीय है कि हांगकांग में जिला परिषद के चुनाव एसी स्थिति में आयोजित कराए गए कि जब पिछले 5 महीनों के दौरान वहां पर विरोध प्रदर्शनों का क्रम जारी है। यह प्रदर्शन, हांगकांग के अपराधियों को चीन प्रत्यर्पित करने के विरोध में हुए हैं।