जापान और उत्तरी कोरिया के बीच बढ़ा तनाव
उत्तरी कोरिया और जापान के संबन्धों में तनाव बढ गया है। उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी ने जापान पर कोरिया प्रायःद्वीप में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है।
केसीएनए ने जापानी प्रधानमंत्री आबे शीनज़ो इसलिए बेवक़ूफ़ राजनैतिक बौना कहा है क्योंकि उन्होंने उत्तरी कोरिया के नए मिसाइल परीक्षण को, बैलेस्टिक मिसाइल दाग़ने के समान बताया है। इसी के साथ यह चेतावनी भी दी है कि टोक्यो, निकट भविष्य में एक बैलेस्टिक मिसाइल के दाग़े जाने का साक्षी बनेगा। उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी का कहना है कि जापानी प्रधानमंत्री, वास्तव में बेवक़ूफ़ राजनैतिक बौने हैं। उत्तरी कोरिया की ओर से कहा गया है कि उसने गुूरूवार को कम दूर की मारक क्षमता वाले दो मिसाइलों का परीक्षण किया था। इस परीक्षण के फौरन बाद जापान के प्रधानमंत्री ने कहा था कि उत्तरी कोरिया का यह काम जापान और अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए धमकी है। उन्होंने कहा था कि टोक्यो, स्थिति पर निकट से नज़र रखे हुए है और इस बारे में अपने घटकों से बातचीन कर रहा है।
जापान के प्रधानमंत्री का यह बयान इस स्थिति में सामने आया है कि जब गुरूवार को अमरीका के तीन जासूसी विमानों ने कोरिया प्रायःद्वीप पर उड़ान भरी थी। क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति और संयुक्त सैन्य अभ्यास, कोरिया प्रायःद्वीप में तनाव का मुख्य कारण हैं।