अमरीका ने फिर की उत्तरी कोरिया से वार्ता की गुज़ारिश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81762-अमरीका_ने_फिर_की_उत्तरी_कोरिया_से_वार्ता_की_गुज़ारिश
अमरीका ने उत्तरी कोरिया को पुनः वार्ता आरंभ करने का निमंत्रण दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१९ १३:४० Asia/Kolkata
  • अमरीका ने फिर की उत्तरी कोरिया से वार्ता की गुज़ारिश

अमरीका ने उत्तरी कोरिया को पुनः वार्ता आरंभ करने का निमंत्रण दिया है।

उत्तरी कोरिया की ओर से अमरीका पर विश्वास न करने और वाशिग्टन के साथ अर्थहीन वार्ता को जारी रखने के विरोध के बावजूद अमरीका ने उत्तरी कोरिया से मांग की है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए फिर से वार्ता आरंभ करे।

कोरिया हेराल्ड समाचारपत्र के अनुसार अमरीकी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके बताया है कि हम उत्तरी कोरिया से मांग करते हैं कि वह उकसाने वाली कार्यवाहियों को छोड़ दे और उन बातों को माने जिनपर वह सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अन्तर्गत प्रतिबद्ध हुआ है।  अमरीका की ओर से यह बयान, गुरूवार को उत्तरी कोरिया की ओर से मिसाइल परीक्षण करने के बाद आया है।  उत्तरी कोरिया के अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि अमरीका के साथ वार्ता का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है क्योंकि वाइट हाउस ने अपने वचनों पर अमल नहीं किया है।