दाइश ने स्वीकार की लंदन ब्रिज हमले की ज़िम्मेदारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81796-दाइश_ने_स्वीकार_की_लंदन_ब्रिज_हमले_की_ज़िम्मेदारी
आतंकवादी गुट दाइश ने लंदन में किये गए आतंकी हमल की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०१, २०१९ १४:४० Asia/Kolkata
  • दाइश ने स्वीकार की लंदन ब्रिज हमले की ज़िम्मेदारी

आतंकवादी गुट दाइश ने लंदन में किये गए आतंकी हमल की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

फ़ार्स प्रेस के अनुसार शुक्रवार को उसमान ख़ान नामक 28 वर्षीय व्यक्ति ने लंदन ब्रिज पर चाक़ू से हमला किया था।  इस हमले में एक व्यक्ति मारा गया और 3 अन्य घायल हो गए।  बाद में पुलिस की कार्यवाही में आक्रमणकारी मारा गया।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन के केन्द्रीय क्षेत्र लंदन ब्रिज पर 28 वर्षीय उस्मान ख़ान ने चाक़ू से कुछ लोगों पर हमला किया था।  इस हमले में 5 लोग घायल हुए थे जिनमे से 2 इलाज के दौरान चल बसे।  बाद में पुलिस ने कार्यवाही के दौरान आक्रमणकारी को मार गिराया था।  उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में हालिया वर्षों के दौरान कई आतंकी हमले हुए हैं जिनमें दसियों लोग मारे जा चुके हैं।