अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने पेश की तालेबान के साथ बातचीत की शर्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81800-अफ़ग़ानिस्तान_सरकार_ने_पेश_की_तालेबान_के_साथ_बातचीत_की_शर्त
तालेबान के साथ बातचीत के लिए अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने पेश की अपनी शर्त
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०१, २०१९ १५:४६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने पेश की तालेबान के साथ बातचीत की शर्त

तालेबान के साथ बातचीत के लिए अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने पेश की अपनी शर्त

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने एलान किया है कि तालेबान के साथ सरकार की वार्ता के लिए हमारी शर्त संघर्ष विराम है।

सदीक़ सदीक़ी ने रविवार को काबुल में कहा कि हमारा कहना है कि तालेबान को इस अवसर से लाभ उठाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि तालेबान को सरकार के संघर्ष विराम के प्रस्ताव को स्वीकार करके वार्ता आरंभ कर देनी चाहिए।  हालांकि तालेबान ने इस बारे में अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है किंतु तालेबान पहले से कहते चले आ रहे हैं कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी के बाद ही सरकार के साथ सीधी वार्ता संभव है।