जापानी संस्थान पर हमले में हमारा हाथ नहींः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81889-जापानी_संस्थान_पर_हमले_में_हमारा_हाथ_नहींः_तालेबान
तालेबान ने कहा है कि जापानी संस्था पर हमले में हमारा हाथ नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१९ १३:५४ Asia/Kolkata
  • जापानी संस्थान पर हमले में हमारा हाथ नहींः तालेबान

तालेबान ने कहा है कि जापानी संस्था पर हमले में हमारा हाथ नहीं है।

तालेबान ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि बुधवार की सुबह जलालाबाद नगर में एक जापानी संस्थान पर होने वाले हमले में उसका हाथ नहीं था।  तालेबान का कहना है कि इस हमले में हमारी कोई भूमिका नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत के जलालाबाद नगर में जापान के उस संस्थान पर हमला किया गया जो मानवीय सहायता का काम करता था।  इस हमले में 5 लोग मारे गए।  बाद में इस हमले में घायल, संस्थान के प्रमुख Atsuo Nakamura अत्सूओ नाकामूरा की अस्पताल में मृत्यू हो गई।