उत्तरी कोरिया के सैन्य कमांडर ने अमेरिका को दी चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81908-उत्तरी_कोरिया_के_सैन्य_कमांडर_ने_अमेरिका_को_दी_चेतावनी
उत्तरी कोरिया की सेना के कमांडर ने अमेरिका को उनके देश के ख़िलाफ़ किसी भी सैन्य कार्यवाही के प्रति कड़ी चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१९ १९:५६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया के सैन्य कमांडर ने अमेरिका को दी चेतावनी

उत्तरी कोरिया की सेना के कमांडर ने अमेरिका को उनके देश के ख़िलाफ़ किसी भी सैन्य कार्यवाही के प्रति कड़ी चेतावनी दी है।

उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक़, उत्तरी कोरिया के सैन्य प्रमुख पाक जॉन चून बुधवार को एक बयान जारी करके कहा है कि इस बात की संभावना है कि किसी भी समय अमेरिका उनके देश के खिलाफ़ सैन्य कार्यवाही आरंभ कर दे। उन्होंने वॉशिंग्टन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने उत्तरी कोरिया के खिलाफ़ किसी भी तरह की सैन्य कार्यवाही की तो उसे इसका भयानक अंजाम भुगतना पड़ेगा। पाक जॉन चून ने कहा कि हमारे देश की सेना हर तरह के संभावित हमले से मुक़ाबला करने के लिए तैयार है।

उत्तर कोरियाई सेना के कमांडर द्वारा ऐसी स्थिति में दी गई चेतावनी है कि जब अमेरिका द्वारा कोरियाई प्रायद्वीप में लगातार बढ़ती सैन्य उपस्थिति और उसके द्वारा किए जा रहे सैन्य अभ्यास का उत्तर कोरिया ने विरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि इन दोनों देशों के बीच ऐसी स्थिति में लगातार तनाव बढ़ रहा है कि जब उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प जून 2018 से अब तक तीन पर सिंगापूर, वेतनाम और उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरिया की संयुक्त सीमा पर एक दूसरे से मुलाक़ात और वार्ता कर चुके हैं। इन दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई भेंटवार्ता का अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है। उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध समाप्त करने की मांग कर रहा है जबकि वॉशिंग्टन किसी न किसी बहाने से प्रतिबंधों को और अधिक कठोर करते जा रहे हैं। (RZ)