रूस, ईरान से ऊर्जा क्षेत्र में जारी रखेगा सहयोग
रूस के उप विदेशमंत्री ने घोषणा की है कि उनका देश परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में ईरान के साथ सहयो जारी रखने के लिए तैयार है।
रूस के उप विदेशमंत्री सर्गेई रियाबकोफ़ ने कहा कि उनका देश फ़ोर्दू प्लांट सहित परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में ईरान के साथ सहयोग जारी रखने के लिए तैयार है।
रियाबकोफ़ ने परमाणु समझौते के बारे में कहा कि परमाणु समझौते में बाक़ी बचे देशों को चाहिए कि इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते को पूरी तरह तबाह करने के लिए अमरीकी नीतियों का मिलकर मुक़ाबल करें।
परमाणु समझौते के संयुक्त आयोग की 14वीं बैठक आस्ट्रिया की राजधानी विएना में हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता ईरान के उप विदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास मूसवी और यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी की सहयोगी हेल्गा श्मिद ने की।
उप विदेशमंत्री और विदेश सचिव स्तर पर आयोजित होने वाली इस बैठक में ईरान, चीन, फ़्रांस, जर्मनी, रूस और ब्रिटेन ने भाग लिया। (AK)