पाकिस्तान में करेंगे 3.5 अरब डाॅलर का निवेशः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82077-पाकिस्तान_में_करेंगे_3.5_अरब_डाॅलर_का_निवेशः_रूस
रूस ने घोषणा की है कि वह पाकिस्तान में 3.5 अरब डाॅलर का पूंजी निवेश करने जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १०, २०१९ १४:५५ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में करेंगे 3.5 अरब डाॅलर का निवेशः रूस

रूस ने घोषणा की है कि वह पाकिस्तान में 3.5 अरब डाॅलर का पूंजी निवेश करने जा रहा है।

फार्स न्यूज़ के अनुसार पाकिस्तान के साथ व्यापारिक एवं आर्थिक सहयोग विस्तृत करने के उद्देश्य से रूस का एक शिष्टमण्डल इस्लामाबाद पहुंचा है।  64 सदस्यों पर आधारित यह रूसी शिष्टमण्डल आर्थिक सहकारिता के बारे में पाकिस्तानी अधिकारियों से भेंटवार्ता करेगा।

पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार रूस ने एलान किया है कि वह स्टील के क्षेत्र में एक अरब डालॅर का निवेश करेगा जबकि 2.5 अरब डालर का पूंजी निवेश, ऊर्जा के क्षेत्र में करने जा रहा है।  इसी के साथ रूस, पाकिस्तान को अत्याधुनिक यात्री विमान बेचने के लिए भी तैयार है।