अफ़ग़ानिस्तान में भ्रष्टाचार का कारण अमरीकी डाॅलर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82099-अफ़ग़ानिस्तान_में_भ्रष्टाचार_का_कारण_अमरीकी_डाॅलर
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने अमरीकी डाॅलरको इस देश में भ्रष्टाचार का मुख्य कारण बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१९ ११:२६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में भ्रष्टाचार का कारण अमरीकी डाॅलर

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने अमरीकी डाॅलरको इस देश में भ्रष्टाचार का मुख्य कारण बताया है।

हामिद करज़ई ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस को दिये अपने साक्षात्कार में कहा कि अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान युद्ध में सैकड़ों मिलयन डाॅलर ख़र्च किये हैं।  उन्होंने कहा कि यह अमरीकी डाॅलर निजी सुरक्षा कंपनियों और दलालों के हाथ पहुंचे।  हामिद करज़ई ने कहा कि यही विषय अफ़ग़ानिस्तान में आर्थिक भ्रष्टाचार के फलने-फूलने का कारण बना।  उन्होंने कहा कि वाशिग्टन ने इसकी आड़ में अपनी योजनाओं को अफ़ग़ानिस्तान में लागू किया।

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीकी डाॅलर उन कार्यों के लिए ख़र्च किये गए जिन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के संकट को समाप्त करने में कोई सहायता नहीं की।  पिछले दो दशकों के दौरान अमरीका की सरकारों ने अफ़ग़ानिस्तान युद्ध के बारे में इस देश की जनता को धोखा दिया है।

ज्ञात रहे कि अमरीका और उसके घटकों ने सन 2001 में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष और अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से इस देश पर हमला कर दिया।  उस समय से अबतक अफ़ग़ानिस्तान में जहां एक ओर अशांति बढ़ी है वहीं पर वहां मादक पदार्थों की तस्करी में भी वृद्धि हुई है।