चीन ने की अमरीकी क्रियाकलापों की निंदा
चीन के विदेशमंत्री ने इस देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के बारे में अमरीकी क्रियाकलापों की निंदा की है।
रोएटर के अनुसार चीन के विदशेमंत्री वांग-यी ने शुक्रवार को कहा कि अमरीका, सदैव ही चीन पर मौखिक हमले करता रहा है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वह विश्वास जो बड़ी मुश्किल से पैदा हुआ था उसको इससे नुक़सान पहुंच रहा है। चीन के विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका, समय-समय पर चीन सरकार की आलोचना करता रहता है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमरीकी कांग्रेस में हांगकांग के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में दो बिलों पर हस्ताक्षर किये हैं। इसी के साथ अमरीका ने चीन पर ईगोर क्षेत्र में रहने वालों के विरुद्ध मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। इन सभी बातों के दृष्टिगत चीन के विदेशमंत्री बांग-यी ने अपने देश के बारे में अमरीकी क्रियाकलापों की निंदा की है।