अशरफ़ ग़नी को अपने पद से हट जाना चाहिएः अब्दुल्ला-अब्दुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82166-अशरफ़_ग़नी_को_अपने_पद_से_हट_जाना_चाहिएः_अब्दुल्ला_अब्दुल्लाह
अफ़ग़ानिस्तान के चीफ एक्ज़िक्यूटिव अब्दुल्लाह-अब्दुल्लाह का कहना है कि देश के राष्ट्रपति मुहम्मद अशरफ़ ग़नी को राष्ट्रपति पद से हट जाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०१९ १६:२० Asia/Kolkata
  • अशरफ़ ग़नी को अपने पद से हट जाना चाहिएः अब्दुल्ला-अब्दुल्लाह

अफ़ग़ानिस्तान के चीफ एक्ज़िक्यूटिव अब्दुल्लाह-अब्दुल्लाह का कहना है कि देश के राष्ट्रपति मुहम्मद अशरफ़ ग़नी को राष्ट्रपति पद से हट जाना चाहिए।

न्यूयार्क टाइम्स को दिये साक्षात्कार में अब्दुल्लाह-अब्दुल्लाह ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रपति अफ़ग़ानिस्तान के लिए एक समस्या बन कर रह गए हैं।  उन्होंने कहा कि अब मसला यह है कि उनको किस प्रकार से सत्ता से अलग किया जाए जिससे देश को नुक़सान भी न पहुंचे।  अफ़ग़ानिस्तान के चीफ एक्ज़िक्यूटिव अब्दुल्लाह-अब्दुल्लाह ने कहा कि अब वे अशरफ़ ग़नी को सत्ता में देखना नहीं चाहते हैं।  उन्होंने चुनाव के संबन्ध में कहा कि इन चुनाव में अगर अशरफ़ ग़नी की विजय पारदर्शी नहीं रही तो वे उसको स्वीकार नहीं करेंगे।

ज्ञात रहे कि 28 सितंबर को अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था।  तकनीकी कारणों से इन चुनावों के परिणाम तीन बार टाले जा चुके हैं।