पाकिस्तानी प्रधान मंत्री का एक साल में चौथा रियाज़ दौरा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82215-पाकिस्तानी_प्रधान_मंत्री_का_एक_साल_में_चौथा_रियाज़_दौरा
पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान ख़ान एक साल में चौथी बार सऊदी अरब के दौरे पर गए जहां उन्होंने इस देश के युवराज बिन सलमान से आपसी संबंधों में विस्तार के बारे में बातचीत की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १५, २०१९ १०:२७ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तानी प्रधान मंत्री का एक साल में चौथा रियाज़ दौरा

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान ख़ान एक साल में चौथी बार सऊदी अरब के दौरे पर गए जहां उन्होंने इस देश के युवराज बिन सलमान से आपसी संबंधों में विस्तार के बारे में बातचीत की।

सऊदी अरब की न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, इमरान ख़ान और मोहम्मद बिन सलमान के बीच हुयी मुलाक़ात में क्षेत्र सहित अंतर्राष्ट्रीय हालात और आपसी रूचि के कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत हुयी। इस मुलाक़ात का ब्योरा रिपोर्ट मिलने तक सामने नहीं आया था। (MAQ/N)