अमरीकी सैनिकों पर जापान ख़र्च करेगा 50 अरब डाॅलर
Dec २०, २०१९ १०:१८ Asia/Kolkata
जापान ने इस देश में अमरीकी सैनिकों के रख-रखाव के लिए 50 अरब डाॅलर विशेष किये हैं।
जापान की सरकार ने देश के नए बजट में 50 अरब डाॅलर, इस देश में मौजूद अमरीकी सैनिकों के रख-रखाव के लिए विशेष किये हैं।
टोक्यो से हमारे संवाददाता के अनुसार जापान के मंत्रीमण्डल ने आज 938 अरब डाॅलर का वार्षिक बजट पेश किया है। इसमें से 50 अरब डाॅलर, जापान में उपस्थित अमरीकी सैनिकों के लिए है। जापान में इससे पहले कई बार इस देश में मौजूद अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति का विरोध होता आया है। आज भी वहां पर बहुत से लोग जापान में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति को पसंद नहीं करते। उनका कहना है कि इन अमरीकी सैनिकों को तत्काल यहां से वापस चले जाना चाहिए।
टैग्स