अमरीका जहां भी है, वहां विद्रोह होता है, मोरालिस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82366-अमरीका_जहां_भी_है_वहां_विद्रोह_होता_है_मोरालिस
बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके देश में विद्रोह के पीछे अमरीका का हाथ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २०, २०१९ १२:११ Asia/Kolkata
  • अमरीका जहां भी है, वहां विद्रोह होता है, मोरालिस

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके देश में विद्रोह के पीछे अमरीका का हाथ है।

एवो मोरालिस ने एक इन्टरव्यू में अपने देश में होने वाले विद्रोह का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके पीछे अमरीका था और जहां भी अमरीकी दूतावास है वहां विद्रोह ज़रूर होता है। 

मोरालिस ने अपने खिलाफ होने वाले विद्रोह का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीका ने उनसे मांग की थी कि ईरान, वेन्ज़ोएला और क्यूबा से संबंध खत्म कर दें। 

मोरालिस ने कहा कि उनके देश में जो कुछ भी हुआ है उसकी वजह यह है कि अमरीका यह सहन नहीं कर पा रहा था कि एक स्थानीय राष्ट्रपति, बोलीविया को एक स्वाधीन और विकसित देश बना दे। 

उन्होंने कहा कि अमरीका को यह चिंता थी कि बोलीविया की सरकार और चीन व युरोप के मध्य होने वाले समझौतों में वह खाली हाथ न रह जाए। 

याद रहे 20 अक्तूबर सन 2019 को बोलीविया में होने वाले चुनाव में मोरालिस की सफलता के बाद हंगामे हुए जिसके बाद उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा क्योंकि इस देश की सेना ने विद्रोह की धमकी दी और अमरीका ने विद्रोहियों का समर्थन किया था। (Q.A.)