पाकिस्तान को राहत, अमरीकी मिलेट्री ट्रेनिंग के कार्यक्रम को मिली मंज़ूरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82387-पाकिस्तान_को_राहत_अमरीकी_मिलेट्री_ट्रेनिंग_के_कार्यक्रम_को_मिली_मंज़ूरी
ट्रम्प प्रशासन ने अमरीका के विश्वसनीय मिलेट्री ट्रेनिंग और शिक्षण कार्यक्रमों में पाकिस्तान की भागीदारी की बहाली की मंज़ूरी दे दी।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Dec २०, २०१९ १९:४७ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान को राहत, अमरीकी मिलेट्री ट्रेनिंग के कार्यक्रम को मिली मंज़ूरी

ट्रम्प प्रशासन ने अमरीका के विश्वसनीय मिलेट्री ट्रेनिंग और शिक्षण कार्यक्रमों में पाकिस्तान की भागीदारी की बहाली की मंज़ूरी दे दी।

रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान के कार्यक्रम में भाग लेने की मंज़ूरी एक साल से अधिक समय तक स्थगन के बाद दी गयी है।

इन्टरनेश्नल मिलेट्री एजूकेश्न और ट्रेनिंग कार्यक्रम आईएमईटी एक दशक से अधिक समय से पाकिस्तान और अमरीका के बीच संबंधों में स्तंभ की हैसियत रखता है।

कार्यक्रम में पाकिस्तान की भागीदारी बहाल करने का फ़ैसला, अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के बीच जारी वर्ष होने वाली मुलाक़ात के बाद दोनों देशों के संबंधों में नये अध्याय को चिन्हित करता है।

वाशिंग्टन, अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन के लिए तालेबान के साथ उसकी वार्ता में मदद और सुविधाएं देने पर भी पाकिस्तान के सहयोग को मानता है। (AK)