जबतक अमरीकी सैनिक वापस नहीं जाते वार्ता संभव नहींः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82388-जबतक_अमरीकी_सैनिक_वापस_नहीं_जाते_वार्ता_संभव_नहींः_तालेबान
तालेबान का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की पूर्ण वापसी की स्थिति में ही अफ़ग़ानियों के साथ वार्ता आरंभ हो सकती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१९ ०५:०५ Asia/Kolkata
  • जबतक अमरीकी सैनिक वापस नहीं जाते वार्ता संभव नहींः तालेबान

तालेबान का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की पूर्ण वापसी की स्थिति में ही अफ़ग़ानियों के साथ वार्ता आरंभ हो सकती है।

तालेबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने ट्वीट किया है कि अफ़ग़ानिस्तान से पूर्ण रूप से अमरीकी सैनिकों की वापसी पर हस्ताक्षर के बाद ही अफ़ग़ानियों के साथ वार्ता संभव है।

इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान के बारे में अमरीका के विशेष दूत ख़लीलज़ाद ने अपनी काबुल यात्रा के बाद कहा था कि वार्ता प्रक्रिया बहुत ही संवेदनशील चरण में पहुंच चुकी है।  ज़लमेई ख़लीलज़ाद ने अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों के साथ वार्ता के पश्चता गुरूवार को ट्वीट किया था कि अब हम वार्ता प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण चरण पर पहुंच चुके हैं।  उनका यह बयान क़तर में तालेबान के साथ अमरीकी वार्ता के रुक जाने के बाद पहली बार सामने आया है।

ज्ञात रहे कि 12 दिसंबर को अफ़ग़ानिस्तान की बगराम छावनी के निकट एक स्वास्थ्य केन्द्र पर तालेबान के हमले के बाद अमरीका और तालेबान के बीच क़तर में चल रही वार्ता रोक दी गई थी।