ईरान ने काबुल के आतंकी विस्फोट की निंदा की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i8245-ईरान_ने_काबुल_के_आतंकी_विस्फोट_की_निंदा_की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने काबुल में हुए आतंकवादी धमाके की कड़ी निंदा की है जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत व घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १९, २०१६ १८:२५ Asia/Kolkata
  • ईरान ने काबुल के आतंकी विस्फोट की निंदा की

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने काबुल में हुए आतंकवादी धमाके की कड़ी निंदा की है जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत व घायल हुए हैं।

सादिक़ हुसैन जाबिरी अंसारी ने मंगलवार की शाम इस धमाके की निंदा करते हुए इसमें हताहत होने वालों के परिजनों और घायलों से संवेदना जताई और इस आतंकवादी हमले पर ईरान को अफ़ग़ानिस्तान की सरकार व राष्ट्र के दुख में सहभागी बताया। उन्होंने इसी प्रकार एक संयुक्त ख़तरे के रूप में आतंकवाद से गंभीर मुक़ाबले की आवश्यकता पर बल दिया। ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए इस आतंकी विस्फोट में अब तक तीस व्यक्ति हताहत और 320 घायल हुए हैं। तालेबान ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी ली है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी तरह इक्वाडोर में आने वाले भीषण भूकंप पर इस देश की सरकार और भूकंप पीड़ितों से सहानुभूति जताई है। जाबिरी अंसारी ने कहा कि इस कड़े समय में ईरान, इक्वाडोर की सरकार व राष्ट्र के साथ है और भूकंप में घायल होने वालों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। ज्ञात रहे कि शनिवार को इक्वाडोर में 7 दशमलव 8 डिग्री रिक्टर का एक भीषण भूकंप आया था जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए हैं। (HN)