अमरीकी प्रतिबंधों को रूस और जर्मनी ने दिखाया आईना
जर्मन सरकार ने अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद नोर्ड स्ट्रीम टू गैस पाइप लाइन योजना को पूरा करने का संकल्प दोहराया है।
जर्मन चांस्लर एंगला मर्केल के निकटवर्ती समझे जाने वाले सांसद पीटर बायर ने कहा कि अमरीकी प्रतिबंधों से रूस – यूरोप गैस पाइप लाइन योजना में कुद महीने का विलंब अवश्य होगा किन्तु यह योजना रूकेगी नहीं।
उन्होंने कहा कि यह योजना 2 अप्रैल 2020 में पूरी और इसी वर्ष के मध्य में गैस सप्लाई भी शुरु हो जाएगी। उक्त गैस पाइप लाइन योजना के पूरा होने से जर्मनी के लिए रूसी गैस की सप्लाई दोगुनी हो जाएगी।
ज्ञात रहे कि ट्रम्प प्रशासन ने उक्त गैस पाइप लाइन योजना पर काम शुरु करने वाली कंपनियों की संपत्तियां सील और इसके कर्मियों पर अमरीका प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
दूसरी ओर रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने नोर्ड स्ट्रीम टू गैस योजना पर लगे अमरीकी प्रतिबंधों को निष्क्रिय करने के लिए आवश्यक कार्यवाहियां किए जाने के निर्देश दिए हैं। (AK)