रूस ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ हैः रियाबकोफ़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82566-रूस_ईरान_के_विरुद्ध_प्रतिबंधों_के_ख़िलाफ़_हैः_रियाबकोफ़
रूस के उप विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिकी जो काम कर रहे हैं उसे विदेश नीति में बिना सिद्धांत का काम समझा जाता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०१९ ०६:४७ Asia/Kolkata
  • रूस ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ हैः रियाबकोफ़

रूस के उप विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिकी जो काम कर रहे हैं उसे विदेश नीति में बिना सिद्धांत का काम समझा जाता है।

रूस ने घोषणा की है कि मास्को ईरान के विरुद्ध सुरक्षा परिषद के शस्त्र प्रतिबंध के खिलाफ है।

समाचार एजेन्सी इंटरफैक्स के अनुसार रूस के उप विदेशमंत्री सरगेई रियाबकोफ़ ने गुरूवार को कहा कि मास्को सुरक्षा परिषद द्वारा ईरान के विरुद्ध हथियार प्रतिबंध की अवधि में वृद्धि की जाने का विरोधी है और इस प्रतिबंध की अवधि में वृद्धि नहीं की जानी चाहिये।

उन्होंने कहा कि हम हर बार अमेरिकी कंपनियों की बात मानने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि इस स्थिति में वे भविष्य में दूसरे विषयों को भी पेश करेंगी। रूस के उप विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिकी जो काम कर रहे हैं उसे विदेश नीति में बिना सिद्धांत का काम समझा जाता है।

ज्ञात रहे कि आठ मई वर्ष 2018 को अमेरिका एक पक्षीय रूप से ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल गया था जिसके बाद उसने अपने ग़ैर कानूनी प्रतिबंधों को दोबारा ईरान पर लगा दिया था किन्तु उसके बावजूद ईरान ने एक वर्ष तक धैर्य से काम लिया और उसके बाद से उसने परमाणु प्रतिबद्धतों को कम करने की नीति अपना ली। MM