पाकिस्तानी नौसेना ने किया मिसाइल परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82590-पाकिस्तानी_नौसेना_ने_किया_मिसाइल_परीक्षण
पाकिस्तानी नौसेना ने उत्तरी ओमान सागर और मकरान तटीय क्षेत्र में युद्धक जहाज़ों, हवा और पनडुब्बी से मिसाइल फ़ायर करने का सफल परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०१९ १७:०७ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तानी नौसेना ने किया मिसाइल परीक्षण

पाकिस्तानी नौसेना ने उत्तरी ओमान सागर और मकरान तटीय क्षेत्र में युद्धक जहाज़ों, हवा और पनडुब्बी से मिसाइल फ़ायर करने का सफल परीक्षण किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता ने बताया है कि युद्धपोतों और हवा से समुद्र की सतह पर मार करने वाले एंटी शिप मिसाइलों का सफल परिक्षण किया गया है। इस बीच पाकिस्तानी नौसेना के फास्ट अटैक क्राफ़्ट ने समुद्र की सतह से ज़मीन तक मिसाइलें दाग़ीं जबकि पारंपरिक पनडुब्बियों से ज़मीन की ओर मिसाइल दाग़े गए।

इस अवसर पर पाकिस्तान की नौसेना के कमांडर ब्रिगेडियर ज़फ़र महमूद अब्बासी भी मौजूद थे। ब्रिगेडियर ज़बर अब्बासी ने इस मौक़े पर कहा कि पाकिस्तानी नौसेना देश की समुद्री सीमा में किसी भी तरह के बाहरी हमलों का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान का सशस्त्र बल लगातार अपने सैन्य और रक्षा बलों का विस्तार करने की कोशिश कर रहा है ताकि मिसाइल और सैन्य शक्ति में अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत से पीछे न रहे। (RZ)