यूरोपीय देश हिज़्बुल्लाह को ब्लैक लिस्ट में डाल दें, अमरीका
Dec २९, २०१९ १४:३५ Asia/Kolkata
अमरीका ने यूरोपीय देशों से लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है।
इराक़ में हाल ही में एक सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमले के बाद, जर्मनी में अमरीकी राजदूत ने यह मुद्दा उठाया है।
जिस इराक़ी सैन्य अड्डे पर रॉकेट फ़ायर किया गया था, वहां अमरीकी सैनिक भी तैनात हैं।
अमरीकी राजदूत रिचर्ड ग्रेनेल ने ट्वीट करके कहाः अब हमारे यूरोपीय सहयोगियों के पास एक अच्छा मौक़ा है कि वह जर्मन संसद का अनुसरण करते हुए इस संगठन को आतंकवादी गुटों की सूची में शामिल कर दें।
ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को इराक़ के किरकूक प्रांत में स्थित के-वन सैन्य अड्डे पर फ़ायर किए गए रॉकेट की चपेट में आकर एक अमरीकी ठेकेदार की मौत हो गई थी और कई अमरीकी व इराक़ी सैनिक घायल हो गए थे। msm
टैग्स