हश्दुश्शाबी पर और हमले किये जा सकते हैं" अमेरिका
अमेरिका के युद्धमंत्री ने कहा है कि किसी बहाने के बिना भी इराक़ियों को निशाना बनाया जा सकता है
अमेरिका के युद्धमंत्री ने इराक के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी पर भड़काऊ गतिविधियां करने का आरोप लगाया और कहा कि हश्दुश्शाबी पर अधिक हमले किये जा सकते हैं।
समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के युद्धमंत्री मार्क एस्पर ने गुरूवार को कहा कि पश्चिम एशिया में और अधिक अमेरिकी सैनिकों को भेजने का लक्ष्य ईरान के प्रभाव को रोकना है।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि इराकी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी की सैन्य शाखा हिज़्बुल्लाह भविष्य में भड़काऊ कार्यवाही कर सकता है।
इसी प्रकार मार्क एस्पर ने अमेरिकी हमले को पूर्व हमले का नाम देते हुए कहा कि वाशिंग्टन किसी प्रकार के बहाने के बिना भी इराकियों को लक्ष्य बना सकता है।
एस्पर ने इराकी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इराकी सरकार की ओर से काफी कार्यवाही देखने को नहीं मिली जिससे ईरान की ओर से समर्थित गुटों को नियंत्रित किया जाये और अमेरिकी सैनिकों पर हमला करने वालों के खिलाफ अधिक कार्यवाही की जानी चाहिये।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी हेलीकाप्टरों ने पिछले रविवार को इराक और सीरिया की सीमा पर स्थित इराक के अलकायेम नगर में हश्दुश्शाबी के ठिकाने पर हमला किया था जिसमें हश्दुश्शाबी के कम से कम 25 जवान शहीद और 51 घायल हो गये थे।
इस हमले के बाद बग़दाद में इराकियों ने अमेरिकी दूतावास के सामने अमेरिकी मुर्दाबाद के नारे लगाये और अपने देश से इराकी सैनिकों के तुरंत निष्कासन पर बल दिया था।
इसी तरह क्रोधित प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के एक भाग में आग लगा दी और अमेरिका और इस्राईल के झंडों को भी आग लगा दी थी। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास को भी बंद करने की मांग और उसे इराकी जनता के खिलाफ षडयंत्र रचने और जासूसी का अड्डा करार दिया। MM