ट्रम्प को मिली ईरान से प्रतिबंध समाप्त करने की सलाह
अमेरिका की विदेश मामलों से संबंधित परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड हास ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से अनुरोध किया है कि वह ईरान के साथ तनाव कम करने के लिए तेहरान के विरुद्ध प्रतिबंध समाप्त करें।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रिचर्ड हास ने ट्वीट करके कहा है कि वह ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए अपनी तैयारी का एलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति यह घोषणा करें कि वह ईरान में इस्लामी व्यवस्था की सरकार में बदलाव नहीं चाहते हैं और परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रम के साथ-साथ ईरान की क्षेत्रीय भूमिका के बारे में वास्तविक धैर्य के साथ काम करके तेहरान के ख़िलाफ़ सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने की इच्छा दिखाएं।
इस बीच पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री और वरिष्ठ सीनेटर एवं वार्ताकार वेंडी शेरमन ने भी अपने एक ट्वीट में ईरान के जवाबी हमले पर ट्रम्प की प्रतिक्रिया के हवाले से लिखा, सब ठीक है!! क्या बात है, श्रीमान ट्रम्प मामला बहुत ही गंभीर है धमकी और हवा में बात करने का समय नहीं है।
उल्लेखनीय है कि डोनल्ड ट्रम्प ने इराक में अमेरिकी सैन्य छावनी एनुल असद पर ईरान के जवाबी हमले पर ट्वीट करते हुए ट्वीट किया था कि सब ठीक है, परेशानी की कोई बात नहीं है। (RZ)