चीन ने अमरीकी प्रतिबंधों का फिर विरोध किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83131-चीन_ने_अमरीकी_प्रतिबंधों_का_फिर_विरोध_किया
चीनी सरकार ने एक बार फिर ईरान से संबंधित अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों का विरोध करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध क़रार दिया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan १४, २०२० १४:३५ Asia/Kolkata
  • चीन ने अमरीकी प्रतिबंधों का फिर विरोध किया

चीनी सरकार ने एक बार फिर ईरान से संबंधित अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों का विरोध करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध क़रार दिया है।

चीन विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता जिंग शुआंग ने कहा कि हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है, हम एक पक्षीय प्रतिबंधों के विरोधी हैं और हमारा मानना है कि प्रतिबंधों के नापसंदीदा प्रयोग से कोई मामला हल नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के उद्देश्य और सिद्धांतों का सम्मान तथा मतभेदों को शांतिपूर्ण और उचित ढंग से हल किया जाना चाहिए।

उन्होंने परमाणु समझौते से संबंधित समस्त पक्षों से मांग की है कि इस समझौते में वापस आ जाएं और मध्यपूर्व में तनाव की कमी और शांति तथा स्थिरता के लिए ठोस कार्यवाही करें।

चीनी संस्थाओं के विरुद्ध लगे अमरीकी प्रतिबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि चीन और ईरान लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय नियमों के दायरे में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। (AK)