अमरीका और चीन के बीच हुआ व्यापार समझौता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83179-अमरीका_और_चीन_के_बीच_हुआ_व्यापार_समझौता
चीन और अमरीका के मध्य एक व्यापारिक समझौता हुआ है जिसे ट्रम्प ने ऐतिहासिक बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १६, २०२० १०:०६ Asia/Kolkata
  • अमरीका और चीन के बीच हुआ व्यापार समझौता

चीन और अमरीका के मध्य एक व्यापारिक समझौता हुआ है जिसे ट्रम्प ने ऐतिहासिक बताया है।

अमेरिका ने 15 जनवरी को चीन के साथ पहले चरण के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक बताया है।  संचार माध्यमों के अनुसार लगभग एक साल की बातचीत और महीनों तक वार्ता बंद रहने के बाद अंतत: दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने बुधवार 15 जनवरी को अपने युद्ध व्यापार को विराम देने के उद्देश्शय से एक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये है।  इस समझौते पर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के उपप्रधानमंत्री लियू हे ने हस्ताक्षर किए।  वाइट हाउस ने इसे बेहतरीन समझौता बताते हुए इसकी प्रशंसा की है।  इस समझौते के अन्तर्गत चीन ने अमरीकी आयात को 200 बिलयन डालर तक बढ़ाने की बात कही है। तो अमरीका ने कुछ चीनी उत्पादों पर शुल्क को 50 प्रतिशत तक कम करने पर सहमति जताई है।

वहीं दूसरी ओर, इससे पहले अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन कह चुके हैं कि अगर चीन उनके देश के साथ आशिंक व्यापार समझौते के अनुसार नहीं चला तो अमरीका, चीन से आने वाले माल पर आयात शुल्क बढ़ा देगा।

उल्लेखनीय है कि चीन और अमरीका दोनों ही पिछले दो साल के व्यापारिक तनाव के बाद समझौते पर हस्ताक्षर के लिए राज़ी हुए थे।