ईरान तनाव बढ़ाने का इच्छुक नहीः पाकिस्तानी
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र में तनाव बढ़ाना नहीं बल्कि कम करना चाहता है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका के दौरे पर गए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने अपने हालिया तेहरान दौरे में ईरानी अधिकारियों से मुलाक़ात का उल्लेख करते हुए कहा कि, इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र और दुनिया में तनाव और युद्ध को बिल्कुल नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि ईरान के उच्च अधिकारियों का कहना है था कि, वह क्षेत्र के देशों के साथ हर तरह का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कहना था कि उनका देश इस्लामी गणतंत्र ईरान और अमेरिका के मध्य मौजूद तनाव को समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने वॉशिंग्टन में अपने अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पियो और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव रॉबर्ट ओ ब्रायन से मुलाक़ात की है। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान और सऊदी अरब का भी दौरा किया था।
ज्ञात रहे कि, अमेरिका ने इसी वर्ष 3 जनवरी को ईरान के महान जनरल और दाइश के ख़िलाफ़ युद्ध के महानयक शहीद क़ासिम सुलेमानी को इराक़ के बग़दाद एयरपोर्ट पर अपनी एक आतंकी कार्यवाही में शहीद कर दिया था, जिसके जवाब में ईरान ने इराक़ स्थित अमेरिकी सैन्य छावनी पर मिसाइलों की बारिश कर दी थी। (RZ)