नियंत्रण रेखा पर तनाव, पाकिस्तान की भारत को धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83309-नियंत्रण_रेखा_पर_तनाव_पाकिस्तान_की_भारत_को_धमकी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने नई दिल्ली हो धमकी दी है कि नियंत्रण रेखा पर हमले की स्थिति में इस्लामाबाद मुंहतोड़ उत्तर देगा।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan २०, २०२० १६:०९ Asia/Kolkata
  • नियंत्रण रेखा पर तनाव, पाकिस्तान की भारत को धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने नई दिल्ली हो धमकी दी है कि नियंत्रण रेखा पर हमले की स्थिति में इस्लामाबाद मुंहतोड़ उत्तर देगा।

तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि यदि भारत कश्मीर के आम लोगों का जनसंहार करता रहेगा तो उसे जवाब देना ही होगा।

तहरीके इन्साफ़ पाकिस्तान के प्रमुख और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह बयान करते हुए कि कश्मीर उनके देश की रेड लाइन है, कहा कि सुरक्षा परिषद को चाहिए कि वह भारत पर कश्मीर के मुद्दे में होने वाले समझौतों और प्रस्तावों का पालन करने के लिए दबाव डाले ताकि हर प्रकार के युद्ध को रोका जा सके।

इमरान ख़ान ने कहा कि नई दिल्ली सरकार एक फ़ेक आतंकी कार्यवाही कराना और उसका आरोप पाकिस्तान पर लगाना चाहती है। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का यह बयान एसी हालत में है कि कश्मीरी जनता लगभग 168 दिनों से अपने घरों में बंद है और उसे इन्टरनेट ब्लैक आउट का सामना है। (AK)