सीनेट में ट्रम्प के महाभियोग पर दलीलें सुनने की तैयारी पूरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83350-सीनेट_में_ट्रम्प_के_महाभियोग_पर_दलीलें_सुनने_की_तैयारी_पूरी
अमरीकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के महाभियोग से संबंधित आरंभिक दलीलें सुनने की तैयारी पूरी कर ली।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan २१, २०२० २३:०७ Asia/Kolkata
  • सीनेट में ट्रम्प के महाभियोग पर दलीलें सुनने की तैयारी पूरी

अमरीकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के महाभियोग से संबंधित आरंभिक दलीलें सुनने की तैयारी पूरी कर ली।

एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार सीनेट में महाभियोग के लिए पेश दलीलें डोनल्ड ट्रम्प के पद के लिए विध्वंसक सिद्ध हो सकती हैं।

ज्ञात रहे कि इन दिनों डोनल्ड ट्रम्प स्विट्ज़रलैंड के शहर दावोस में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक फ़ोरम में भाग लेने के लिए मौजूद हैं जबकि दूसरी ओर उनके महाभियोग की कार्यवाही अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

इससे पहले अमरीकी सीनेट में राष्ट्रपति ट्रम्प के महाभियोग से संबंधित सांसदों ने शपथ उठाई थी कि वह अमरीका के 45वें राष्ट्रपति के पद पर रहने या न रहने के बारे में फ़ैसलना करने में निष्पक्ष रहेंगे।

स्वीटज़रलैंड में पत्रकारों से बात करते हुए डोनल्ड ट्रम्प ने महाभियोग के बारे में कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं महाभियोग से परेशान हूं, यह एक अफ़वाह है। (AK)