अमरीका का सैनिक हेलीकाप्टर समुद्र में गिरा, 5 थे सवार
Jan २६, २०२० १०:१५ Asia/Kolkata
फ़िलिपीन सागर में अमरीका का एक सैन्य हेलीकाप्टर गिरा।
यूरोन्यूज़ के मुताबिक़, अमरीकी नौसेना के सातवें बेड़े की कमान ने शनिवार को एक बयान में बताया कि इस हेलीकॉप्टर के कर्मीदल के 2 सदस्य लापता थे, जिन्हें बाद में सही सलामत बचा लिया गया।
इस बयान में आया है कि जापानी सेना का हेलीकॉप्टर यूएच-60 खोजी अभियान में अमरीकी हेलीकाप्टर के लापता हुए 3 लोगों को बचाने में सफल हुआ जिन्हें ओकीनावा में एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि दूसरे 2 सदस्य यूएसएस-ब्लू रिज जहाज़ पर वापस लौट आए।
दुर्घटना का शिकार हुए इस अमरीकी हेलीकाप्टर में 5 लोग सवार थे।(MAQ/N)
टैग्स