कोरोना वायरस के कारण ग्लोबल एमेरजेंसी की घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83646-कोरोना_वायरस_के_कारण_ग्लोबल_एमेरजेंसी_की_घोषणा
कोरोना वायरस के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल एमेरजेंसी घोषित कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०२० १६:४५ Asia/Kolkata
  • कोरोना वायरस के कारण ग्लोबल एमेरजेंसी की घोषणा

कोरोना वायरस के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल एमेरजेंसी घोषित कर दी है।

चीन से फैलने वाले कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है जबकि इसकी चपेट में आने वालों की संख्या 9692 बताई जा रही है।  इसी बीच संसार के बहुत से देशों में फैल चुके ख़तरनाक कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित कर दिया गया है।  चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरसे के प्रकोप का केंद्र माने जा रहे हुबेई में 43 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है।  इसी के साथ यह बताया गया है कि नए 1982 मामले प्रकाश में आए हैं। 

चीन सरकार की ओर से शुक्रवार को दी गई इस जानकारी के बीच डब्लूएचओ ने गुरुवार को जिनेवा में आपात बैठक बुलाकर इस प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित किया है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख तेदरोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चिंता विषाणु के उन देशों में फैलने की आशंका को लेकर है जहां पर स्वास्थ्य तंत्र कमज़ोर है।  ज्ञात रहे कि भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान और फ्रांस सहित करीब 20 देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों में कोरोना के विषाणुओं की पुष्टि की गई है।  इसी बीच चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने प्रेस को दिए बयान में कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद से चीन की सरकार लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी का अहसास करते हुए अधिक समावेशी और कठिन बचाव एवं नियंत्रण क़दम उठा रही है।  चीन का कहना है कि कोरोनावायरस में जीतने में हम सक्षम हैं।