अफगानिस्तान, तालिबान के 400 सदस्यों ने हथियार डाला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83801-अफगानिस्तान_तालिबान_के_400_सदस्यों_ने_हथियार_डाला
अफगानिस्तान में तालिबान के कम से कम 400 सदस्यों ने हथियार डाल दिये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०५, २०२० ०८:०७ Asia/Kolkata
  • अफगानिस्तान, तालिबान के 400 सदस्यों ने हथियार डाला

अफगानिस्तान में तालिबान के कम से कम 400 सदस्यों ने हथियार डाल दिये हैं।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के ्उप प्रवक्ता ने बताया है कि तालिबान के 400 सदस्यों ने सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिये हैं। 

फुवाद अमान ने मंगलवार को बताया कि शहरक और चिश्त शरीफ ज़िलों में तालिबान के 59 सदस्यों के हथियार डालने के बाद, हालिया दिनों में हथियार डालने वाले तालिबान के कुल सदस्यों की संख्या 400 हो गयी है। 

उप प्रवक्ता के अनुसार तालिबान के इन सदस्यों में 3 सरगना भी शामिल हैं। 

गत एक महीने के दौरान अफगान सेना के अभियान के दौरान  गौर प्रान्त में तालिबान के 200 सदस्य अपने 3 कमांडरों के साथ सेना जुड़ गये थे। 

यह एेसी दशा में है कि हेरात के अधिकारियों ने इस प्रान्त में दाइश सहित कई आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों की ओर से चिंता प्रकट की है। Q.A.