बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस के शिकार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83870-बढ़ते_जा_रहे_हैं_कोरोना_वायरस_के_शिकार
चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 636 हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०७, २०२० ११:४७ Asia/Kolkata
  • बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस के शिकार

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 636 हो गई है।

चीन में घातक कोरोना वायरस लगातार जिंदगियां ख़त्म कर रहा है। चीन में कोरोना वायरस से मौत का सिलसिला अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।  हिंदुस्तान के अनुसार कोरोना से मरने वालों की संख्या 600 को भी पार कर चुकी है।  शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 636 हो चुकी है।  तीस हज़ार से अधिक लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की जा चुकी है।

चीन की सरकार ने शुक्रवार को जानकारी दी कि चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 31161 हो गई है।  कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लगभग 3143 ना मामलों की पुष्टि हुई है।  इसी बीच सूचना मिली है कि चीन में कोरोना वायरस की जानकारी देने वाले डाक्टर की मौत हो गई।  चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में चेतावनी देने वाले आठ विसल ब्लोअर में एक चीनी डॉक्टर ली वेनलियांग की गुरुवार 6 फरवरी को इस महामारी में मौत हो गई। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि 34 वर्षीय वेनलियांग ने अन्य डॉक्टरों को महामारी के बारे में चेतावनी देने की कोशिश की थी और गुरुवार को वुहान में कोरोना वायरस की वजह से उनकी मौत हो गई।  ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस वास्तव में विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं। इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है।