पाकिस्तान का दावा, भारतीय सेना में एक हताहत, महिला घायल
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों की अकारण फ़ायरिंग में एक व्यक्ति हताहत और एक महिला घायल हो गयी।
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर की ओर से जारी बयान के अनुसार भारतीय सेना ने युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए चरीकोट सेक्टर में आबादी को निशाना बनाया।
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारतीय सेना ने नागरिक आबादी को आर्ट्लरी और मार्टर फ़ायर से निशाना बनाया जिसमें एक व्यक्ति हताहत और एक महिला घायल हो गयी।
बयान में कहा गया है कि घायल महिला को फ़ौरन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
आईएसपीआर का कहना है कि पाकिस्तानी सेना के जवानों ने जवाबी कार्यवाही करते हुए उस भारतीय चौकी को निशाना बनाया जहां से फ़ायरिंग की गयी थी।
दूसरी ओर भारत ने भी पाकिस्तानी सेना पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ज्ञात रहे कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहते हैं। (AK)