तकफ़ीरी आतंकवाद से संघर्ष में रूस की भूमिका अहम
https://parstoday.ir/hi/news/world-i8407-तकफ़ीरी_आतंकवाद_से_संघर्ष_में_रूस_की_भूमिका_अहम
रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके देश के युद्धक विमानों द्वारा तकफ़ीरी आतंकी गुटों के ठिकानों पर हमलों के कारण इस समय सीरिया की सेना मज़बूत पोज़ीशन में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २१, २०१६ १७:४८ Asia/Kolkata
  • तकफ़ीरी आतंकवाद से संघर्ष में रूस की भूमिका अहम

रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके देश के युद्धक विमानों द्वारा तकफ़ीरी आतंकी गुटों के ठिकानों पर हमलों के कारण इस समय सीरिया की सेना मज़बूत पोज़ीशन में है।

विलादिमीर पुतीन ने गुरुवार को अपने एक बयान में तकफ़ीरी आतंकियों से मुक़ाबले में माॅस्को द्वारा दमिश्क़ सरकार की सैन्य सहायता की सफलता के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सीरिया की सेना ने रूस के लड़ाकू विमानों की व्यापक सहायता से देश के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़त बना ली। उन्होंने कहा कि रूस के युद्धक विमानों ने दाइश और नुस्रा फ़्रंट सहित तकफ़ीरी आतंकी गुटों के ठिकानों पर जब़रदस्त हमले करके इन आतंकी गुटों को भारी क्षति पहुंचाई। रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने बल देकर कहा कि रूस ने संसार के विभिन्न देशों से सीरिया पहुंचने वाले तकफ़ीरी आतंकवादियों से संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस बीच नैटो के महासचिव स्टोलटनबर्ग ने गुरुवार को कहा है कि रूस ने अब भी बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को बश्शार असद सरकार की सहायता के लिए सीरिया में बाक़ी रखा है। उन्होंने गुरूवार को अन्कारा में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि यद्यपि रूस ने सीरिया से अपने बहुत से सैनिकों को निकाल लिया है लेकिन अब भी उसके बहुत से सैनिक सीरिया में मौजूद हैं ताकि वे सीरियाई सरकार की मदद कर सकें। (HN)