पाकिस्तान और तुर्की का व्यापार 5 अरब डाॅलर पहुंचेगाः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84140-पाकिस्तान_और_तुर्की_का_व्यापार_5_अरब_डाॅलर_पहुंचेगाः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान की पाकिस्तान यात्रा के अवसर पर अंकारा और इस्लामाबाद के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०२० १५:५४ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान और तुर्की का व्यापार 5 अरब डाॅलर पहुंचेगाः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान की पाकिस्तान यात्रा के अवसर पर अंकारा और इस्लामाबाद के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

रजब तैयब अर्दोग़ान और इमरान ख़ान ने विभिन्न क्षेत्रों में 13 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।  तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार शुक्रवार को संयुक्त व्यापार विस्तार, संचार माध्यमों के विस्तार, ट्रांस्पोरटेशन, आधारभूत संरचनाओं, पर्यटन तथा खाद्य पदार्थों जैसे विषयों को लेकर तुर्की और पाकिस्तान ने यह समझौते किये।

इसी बीच तुर्की के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अंकारा और इस्लामाबाद के बीच व्यापार में विस्तार की बात कही है।  उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जल्द ही पाकिस्तान के साथ तुर्की का व्यापार 5 अरब डाॅलर तक पहुंच जाएगा।